सोचिये आपने 2 Mbps का डाटा प्लान ले रक्खा है और डाउनलोड की स्पीड 256 KBps से ज्यादा नही जा पा रही है। ऐसा क्यों है, और इसकी वजह क्या है? क्या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) ने आपके साथ धोखा किया है, या फिर कुछ ऐसा है जो आपके समझ में नहीं आया है।
असल में सारा खेल बिट्स और बाइटस का है। इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर अपने डाटा कनेक्शन की स्पीड बिट्स में देते हैं जबकि अधिकांश लोग बाइटस में समझते हैं, और यहीं समझ का फेर पड़ जाता है। चलिए अब हम इस बिट्स और बाइटस को भली-भाँती समझ लेते हैं, ताकि नॉलेज अपडेट हो जाये।
बिट (bit)
बिट कंप्यूटर और इनफार्मेशन टेक्नोलोजी की बेसिक यूनिट है। एक बिट का केवल एक ही मान हो सकता है 0 अथवा 1 जो निर्भर करता है। इसे और सरल तरीके से इस तरह समझा जा सकता है की कंप्यूटर बाइनरी कोड्स द्वारा काम करता है ये बाइनरी कोड 0 या 1 होते हैं और इन बाइनरी कोड्स को ही बिट कहा जाता है। बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी कंप्यूटर की क्रिया इन्ही बिट्स के द्वारा सम्पादित होती है। बिट को इंग्लिश के स्माल लैटर b से दर्शाते हैं।
बाइट (byte)
बाइट कंप्यूटर की बिट से आगे की इकाई है। 8 बिट मिलकर एक बाइट बनाते हैं। बाइट कंप्यूटर की ऐसी इकाई है जो स्टेबल है। इसे ऐसा समझा जा सकता है की यदि 8 बिट मिलकर एक क्रिया करते हैं तो एक महत्वपूर्ण बाइट की रचना करते हैं जो मानव मस्तिस्क के द्वारा आसानी से समझ आ सकने योग्य बात है। बाइटस का प्रयोग अक्सर हम डाटा को मापने हेतु कंप्यूटर में करते हैं। बिट को इंग्लिश के कैपिटल लैटर B से दर्शाते हैं।
1024 Bytes = 1 Kilo Bytes = 1 KB
1024 Kilo Bytes = 1 Mega Bytes = 1 MB
1024 Mega Bytes = 1 Giga Bytes = 1 GB
बिट और बाइट दोनों ही बाइनरी हैं| इनका बेस 2 है और हम
इनको दशमलव के बेस 10 की तरह से नहीं नाप सकते।
इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा सभी डाटा प्लान मेगा बिट्स पर सेकंड (Mbps) में दिए जाते हैं अत: आप इसे मेगा बाइटस पर सेकंड (MBps) में समझने की भूल न करें।
यदि आपका डाटा प्लान 2 Mbps हो तो..
8 Bits = 1 BytesThen
2 Mega Bits = 2097152 Bits
After Calculation
2097152 Bits = 262144 Bytes
262144 Bytes = 256 Kilo Bytes
2 Mega Bits = 2097152 Bits
After Calculation
2097152 Bits = 262144 Bytes
262144 Bytes = 256 Kilo Bytes
hence
2 Mbps = 256 KBps
आज के लिए बस इतना ही। मिलते हैं जल्द किसी नये टॉपिक पर जानकारी के साथ। तब तक के लिए बाय बाय..!!